धरती पर सूर्योदय और सूर्यास्त का प्राकृतिक रहस्य

(Scientific Amazing Facts)

पृथ्वी सौरमंडल की सबसे खूबसूरत ग्रहों में से एक है। हमारे इस ग्रह पर तकरीबन 200 देश मौजूद है जहां पर रात और दिन सामान्य रूप से चलता रहता है। लेकिन हमारी पृथ्वी पर कुछ ऐसे भी देश मौजूद हैं जहां पर रात नहीं होती। जहां हमारे देश भारत में 12 घंटे की दिन और 12 घंटे की रात होती है

वहीं दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां कभी रात नहीं होती। इन जगहों पर सूरज लुका-छुपी का खेल खेलता रहता है और खेल भी ऐसा जहां कई महीने गुजर जाते हैं। जरा सोचिए ऐसे देश में लोग अपनी रोजाना की जिन्दगी कैसे जीते होंगे जहां पर रात ही नहीं होती, इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। हम में से भी बहुत सारे लोग सोचते हैं कि काश हमारा सूरज डूबे ही नहीं और लगातार दिन बना रहें। लेकिन प्रकृति के आगे किसी की नहीं चलती और इसी कारण दुनिया में 95% देश ऐसे हैं जहां पर रात भी सामान्य रूप से चलता रहता है लेकिन 5% देश ऐसे भी मौजूद हैं जहां दिन और रात कोई महीनों का होता है।

धरती पर रात नहीं होने वाली कुछ देशों का प्राकृतिक वर्णन

ALASKA

Alaska (अलास्का) अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य है लेकिन यह हमेशा से

अमेरिका का राज्य नहीं हुआ करता था। यह तो दरअसल Russia का हिस्सा था

जो अमेरिका ने सन 1867 में खरीद लिया था। अलास्का को ग्लेशियरों (Glaciers)

का राज्य भी कहा जाता है। इसके ज्यादातर हिस्से में बर्फ ही बर्फ है। यहां पर 15

मई से लेकर 15 जुलाई के दौरान सूर्य पूर्ण रूप से नहीं डूबता है। यहां पर कुछ

समय के लिए रात तो होती है लेकिन अंधेरा नहीं होता है। यहां तकरीबन रात के

12:30 बजे सूर्य अस्त होता है और ठीक 50 मिनट के बाद यहां सूर्योदय हो जाता है।

दुनिया के वह

CANADA

Canada (कनाडा) दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है। इस देश की

ज्यादातर हिस्सा ज्यादा समय तक बर्फ से ढकी हुई रहती है। इस देश में भी

दिन और रात का विचित्र चक्र देखने को

मिलता है। कनाडा की कुछ हिस्से जैसे कि उत्तर पश्चिमी इलाकों में गर्मी के

दिनों में 51 दिनों तक सूर्य नहीं डूबता है और यहां लगातार दिन का उजाला बना रहता है।

दुनिया के वह 6 देश जहां रात नहीं होती – FINLAND

फिनलैंड (Finland) झीलों का देश भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में सबसे

ज्यादा झील फिनलैंड में ही मिल जाएंगे। यहां गर्मी के मौसम में घूमने के लिए

सबसे उपयुक्त जगह माना जाता है। यही कारण है कि यहां पर ज्यादातर पर्यटक

गर्मी के मौसम में ही घूमने के लिए आते हैं। फिनलैंड के गर्मी के मौसम में यहां

तकरीबन 80 दिनों तक सूरज नहीं छुपती हैं। फिनलैंड में रात के समय में भी

सूर्य की किरण इन देश में पड़ती रहती हैं। घुमने के शौकीन लोगों के लिए

फिनलैंड सबसे पसंदीदा जगह में से एक है।

ICELAND

Iceland (आइसलैंड) यूरोप के उत्तरी छोर में स्थित एक छोटा सा देश है। यह देश यूरोप की सबसे कम जनसंख्या वाला देश माना जाता है। यहां पर 15  मई से लेकर जुलाई के अंत तक सूर्य नहीं डूबता है। कुदरत के इस करिश्मे को देखने के लिए दुनिया भर से लाखों की तादाद में पर्यटक इस देश में खींचे चले आते हैं।

NORWAY

Norway (नॉर्वे) विश्व की  सबसे खूबसूरत देशों में से एक है जिसे मध्य रात्रि का देश (Land of Midnight Sun) कहा जाता है। यह देश Antarctica Circle के अंतर्गत आने के कारण यहां दिन और रात सामान्य से थोड़ा विपरीत होता है। यहां पर मई से लेकर जुलाई तक यानी कि तकरीबन 90 दिनों तक रात नहीं होती। यहां का मौसम 90 दिनों तक शाम की तरह रहता है यानि पूरा अंधेरा भी नहीं होता है और न ही पूरा उजाला होता है। लगातार एक ही जैसा मौसम 90 दिनों तक बना रहता है।

SWEDEN

Sweden (स्वीडन) में मई से लेकर 20 अगस्त तक सूर्य नहीं डूबता है यानी कि तकरीबन एक सौ दिनों तक यहां सूर्य आसमान में दिखाई देते रहता है।

इन देशों में आखिर रात क्यों नहीं होती है?

हमारे पृथ्वी का संरचना कुछ गोलाकार जैसा ही है जो कि अपने अक्ष (Imaginary Axis) पर घूमती रहती है और सूर्य का किरण पृथ्वी के आधे हिस्से में निरंतर पडती रहती हैं। पृथ्वी के गति (Rotation of Earth around its Imaginary Axis) के कारण दिन और रात का चक्र चलता रहता है। इसके कारण पृथ्वी में जितने भी देश है सब में रात-दिन का समान-समान चक्र चलता रहता है। 12 घंटे की रात और 12 घंटे के दिन होती है। हमारे पृथ्वी अपने अक्ष पर सीधे नहीं है बल्कि थोड़ी सी झुकी हुई है।

Learn The Truth About Artificial Intelligence PDF in Hindi – Download

पृथ्वी 23°30’ अपने अक्ष से झुकी हुई है जिसके कारण नॉर्थ पोल (North Pole) में स्थित देशों में सूर्य की किरण निरंतर पड़ते रहते है। यह सब देश नॉर्थ पोल में स्थित है। पृथ्वी लगातार घूम रही है और नॉर्थ पोल में जितने भी देश मौजूद है वहां पर सूर्य की किरण लगातार 24 घंटे पड़ती रहती है। इसी वजह से इन देशों में रात नहीं होती है। जब पृथ्वी सूर्य के विपरीत दिशा में चली जाती है तो इन देशों में कई महीनों तक रात रहती है क्योंकि 24 घंटे में किसी भी समय सूर्य की किरणें इन देशों तक नहीं पहुंच पाती है। इसी वजह से यह देश कई महीनों तक अंधेरे में डूबा रहता है।

1 thought on “धरती पर सूर्योदय और सूर्यास्त का प्राकृतिक रहस्य”

Leave a Comment