Global Warming in Hindi

Global Warming in Hindi

पृथ्वी सौर मंडल का तीसरा ग्रह है जो सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है। पृथ्वी हमारे सौर मंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसमें जीवन मौजूद है। हमारे सौर मंडल के अन्य ग्रहों की तुलना में, पृथ्वी का अपेक्षाकृत स्थिर तापमान है। पृथ्वी का यही वह मूल अनुकूल स्थिति है जो जिसके कारण जीवन का अस्तित्व बरकरार हैं। पृथ्वी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना हुआ हैं जिसे वायुमंडल कहा जाता है। यह कई अलग-अलग गैसों का मिश्रण है। यह एक छतरी की तरह है जो हमें बारिश और सूरज की किरणों से बचाता है। हमारी ग्रह पृथ्वी का वायुमंडल भी हमे सूर्य के हानिकारक किरणों से बचाता है।

Global Warming Image

the son global warming in hindi

पृथ्वी का स्थिर तापमान धीरे-धीरे हर गुजरते साल के साथ बढ़ रहा है। महासागर गर्म हो रहे हैं,

जलवायु में परिवर्तन देखा गया है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, आदि। पृथ्वी को लगातार सूर्य से

भारी मात्रा में प्रकाश और गर्मी  के रूप में उर्जा प्राप्त होता हैं जिसमे Ultraviolet और

Infrared किरणें भी शामिल हैं। सूर्य के इन सभी किरणों को पृथ्वी की सतह पर पहुंचने

से पहले वायुमंडल से होकर गुजरना होता है। वायुमंडल की Ozone Layer, पृथ्वी की

सतह तक पहुँचने से पहले कुछ मात्रा में हानिकारक Ultraviolet किरणों को रोकती है।

उसका कुछ भाग पृथ्वी के सतह द्वारा सोख लिया जाता है और कुछ, विशेष रूप से इन्फ्रारेड

किरणों को वापस अंतरिक्ष में परावर्तित किया जाता है। लेकिन वायुमंडल में मौजूद कुछ

गैसें इस ऊष्मा विकिरण को रोककर वापस सतह पर भेजती हैं जिससे पर्यावरण गर्म होता है।

पृथ्वी को गर्म करने वाली सूर्य की किरणों की इस आवक और जावक विकिरण का यह आदान-प्रदान को

ग्रीन हाउस Effect कहलाता है और इस प्रक्रिया में शामिल गैसों को Green House Gases कहा जाता है।

Green हाउस Gases में मुख्य रूप से Carbondioxide, Methane, Water Vapour, ChloroFlouro Carbon आदि शामिल हैं।

Now global warming in hindi

Green House Effect एक Green House की तरह है जो कांच से बना होता है

जिसमें ठंडे मौसम से सुरक्षा के लिए आवश्यक पौधों को रखा जाता है। कांच सूर्य

की गर्मी ऊर्जा को सोखकर अंदर के वातावरण को गर्म रखता है। उसी तरह,

वायुमंडल कांच के रूप में कार्य करता है और सूर्य की गर्मी को सोखता है।

Green House Effect का बहुत महत्व है क्योंकि यह हमारे ग्रह को गर्म रखता है।

Green House Effect की अनुपस्थिति में, पृथ्वी की सतह का तापमान –40 ℃ या

उससे भी कम होगा और जीवन का अस्तित्व संभव नहीं होगा।

Makar Sankranti

Global Warming in Hindi ( Images,Poster)

हर कार्य की एक सीमा होती है और जब यह सीमा से अधिक होने लगता हैं तो हमारे लिए हानिकारक या खतरनाक हो भी सकता है। यदि Green House में पौधों को अधिक गर्मी मिलती है तो यह जल जाएगा। यही बात हमारे ग्रह पृथ्वी पर भी लागू होती है। पिछले कई दशकों से, विकास के नाम पर मानवीय गतिविधियों ने पृथ्वी के वातावरण को नाटकीय तरीके से बदल दिया है। Green House गैसों की मात्रा में निरंतर वृद्धि से बहुत अधिक गर्मी पैदा होती है, जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि होती है और यह Global Warming का रूप ले लेता हैं।

thrusty earth global warming in hindi

ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव किसी एक क्षेत्र या देश तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह पूरे ग्रह को प्रभावित करेगा।

Global Warming के अस्तित्व से अब हम सभी परिचित है। मानव निर्मित कार्बोनडाईऑक्साइड उत्सर्जन

इसका बड़ा कारण है। विश्व के कई देशों ने एकमत होकर Kyoto Protocol नामक एक अंतर्राष्ट्रीय

संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी हुआ हैं जिसका उद्देश्य Green House गैसों की उत्सर्जन को

वर्ष 1990 के स्तर के मुकाबले औसतन 5% कम करना हैं।

हम भी जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए निम्नलिखित तरीके से Global Warming को कम करने में अपना अहम योगदान दे सकते हैं:-

  1. अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाना।
  2. बेकार की या प्रदुषण उत्पन्न करने वाली उत्पादन में कमी।
  3. Green House गैसों को उत्पन्न करने वाले उत्पादों के उपयोग को कम करना।
  4. ऊर्जा कुशल उपकरणों का उपयोग किया जाना चाहिए।
  5. वाहन की ईंधन दक्षता को बढ़ाना होगा।
  6. अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने की आवश्यकता है।

3 thoughts on “Global Warming in Hindi”

Leave a Comment